“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प जनपद के सभी थाना-चौकी परिसरों में लगाए गए फलदार, छायादार और औषधीय पौधे, संरक्षण पर भी दिया विशेष जोर

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

जनपद के सभी थाना-चौकी परिसरों में लगाए गए फलदार, छायादार और औषधीय पौधे, संरक्षण पर भी दिया विशेष जोर

बस्ती। “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के तहत बस्ती पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरित संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कैंप कार्यालय परिसर में पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदाता हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण किया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और बेहतर जीवन मिल सकेगा।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने परिवार और समाज के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे।

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में फलदार, छायादार तथा औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, स्टेनो पुलिस अधीक्षक, पीआरओ तहसीलदार सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Previous articleनगर पंचायत बखिरा ने पूरा किया दो हजार पौधारोपण का लक्ष्य, संरक्षण के लिए भी बनेगी विशेष कार्ययोजना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here