होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का डीएम ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

मऊ। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) एवं अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा, पेयजल, चिकित्सा सहायता, प्रतीक्षालय और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या पक्षपात की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए तथा प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अवसर उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अभिलेख सत्यापन में लगे अधिकारियों को सभी दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करने और निर्धारित प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती के प्रत्येक चरण को तय मानकों एवं समयसीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रखने के निर्देश दिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं भर्ती प्रक्रिया में तैनात कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous article“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प जनपद के सभी थाना-चौकी परिसरों में लगाए गए फलदार, छायादार और औषधीय पौधे, संरक्षण पर भी दिया विशेष जोर
Next articleहाईवे पर बंद कटों से बढ़ी उद्योगों की परेशानी, डीएम की टीम ने किया निरीक्षण; एनएचएआई को भेजा जाएगा गोलचक्कर का प्रस्ताव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here