12 जुलाई को संतकबीरनगर में लगेगा 33.57 लाख पौधों का हरित महायज्ञ

12 जुलाई को संतकबीरनगर में लगेगा 33.57 लाख पौधों का हरित महायज्ञ

संतकबीरनगर। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को सफल बनाने के लिए बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मंडलायुक्त ने जनपद को आवंटित 33.571 लाख पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार पौधों के उठान, रोपण स्थलों और तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 12 जुलाई को एक ही दिन में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने प्रत्येक रोपे गए पौधे की जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने तथा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

मंडलायुक्त ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने नगर निकायों, नई सड़कों के किनारे, तालाबों, गोशालाओं, विद्यालयों तथा मनरेगा से विकसित स्थलों पर वर्षभर सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए वन विभाग को 14.50 लाख तथा अन्य विभागों को 19.071 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पहले ही 3.79 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। शेष 29.78 लाख पौधों का रोपण 12 जुलाई को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत किया जाएगा।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अभियान के माध्यम से जनपद को अधिक हरित और पर्यावरण संतुलित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्य प्रकाश, डीसी श्रम एवं रोजगार डॉ. प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, उप जिलाधिकारीगण, जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous articleन्याय आपके द्वार’ अभियान: डीएम ने विवादित भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण
Next article12 जुलाई को रायबरेली में लगेेंगे 47.23 लाख पौधे, प्रमुख सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here