खिरीडाड में बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (वि. पैक्स) का उद्घाटन विधायक प्रदीप शुक्ला बोले— सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती का मजबूत आधार

खिरीडाड में बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (वि. पैक्स) का उद्घाटन

विधायक प्रदीप शुक्ला बोले— सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती का मजबूत आधार

सहजनवा (गोरखपुर)। सहजनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरीडाड में मंगलवार को नवनिर्मित बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (वि. पैक्स) का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सहकारी विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियां किसानों को उर्वरक, बीज, कृषि उपकरण, ऋण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे किसानों को बेहतर कृषि संसाधन मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

उन्होंने किसानों से सहकारी व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। यदि किसान सहकारी संस्थाओं से जुड़ेंगे तो उन्हें पारदर्शी एवं सुलभ सेवाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विजय कुमार उर्फ त्रिपुरारी, समिति अध्यक्ष सत्यवान सिंह, उपाध्यक्ष अनिल पासवान, बैंक डायरेक्टर रुद्र प्रताप सिंह, समिति सचिव रवि प्रताप सिंह, जिला एडीओ (कोऑपरेटिव) राम केशव प्रसाद, एआर (कोऑपरेटिव) नीरज कुमार सहित सहकारी विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश पासवान ने किया।

समारोह के अंत में विधायक प्रदीप शुक्ला ने किसान नवीन उपाध्याय को प्रतीकात्मक रूप से यूरिया की बोरी प्रदान कर किसानों के लिए वि. पैक्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की शुरुआत का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने समिति के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

Previous articleगोपालपुर वार्ड में नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश, बीटवार तैनाती और नालों की नियमित सफाई पर जोर
Next articleनिकली ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं संचारी रोग नियंत्रण रैली 250 से अधिक बच्चों ने लिया भाग, विधायक प्रदीप शुक्ला ने शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here