भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय का संतकबीरनगर में हुआ स्वागत श्रीमती डॉ. सोनी सिंह और श्रीनारायण सिंह कौशिक के नेतृत्व में सोनी होटल पर हुआ भव्य स्वागत 

भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय का संतकबीरनगर में हुआ स्वागत

श्रीमती डॉ. सोनी सिंह और श्रीनारायण सिंह कौशिक के नेतृत्व में सोनी होटल पर हुआ भव्य स्वागत 

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रजनी पांडेय का प्रदेश मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर श्रीमती डॉ. सोनी सिंह और श्रीनारायण सिंह कौशिक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीनारायण सिंह कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

     स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में रजनी पांडेय ने अयोध्या श्रीराम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर कहा, “मैं प्रभु श्रीराम की भक्त हूं और श्रीराम का जयकारा लगाते हुए यही कहूंगी कि जो हुआ, वह गलत हुआ। उसके लिए हमारी पार्टी और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। आगे जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।” प्रदेश मंत्री के रूप में मिली नई जिम्मेदारी और वर्ष 2027 के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है।

इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा लगातार प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे और पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।” इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, भाजपा नेता सतिंदरपाल सिंह जज्जी, खलीलाबाद नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नितिन सिंह, जितेंद्र, भाजपा नेत्री किरण प्रजापति सहित अन्य भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Previous articleपुलिस लाइन में अत्याधुनिक जिम का शुभारंभ डीआईजी बोले— फिट पुलिस बल ही मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की पहचान निर्माणाधीन गेस्ट हाउस और कमांड सेंटर का भी किया निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
Next articleसदर तहसील दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 264 शिकायतों में 38 का मौके पर निस्तारण डीएम-एसएसपी ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं, एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here