सास पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी बहू गिरफ्तार एम्स थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

सास पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी बहू गिरफ्तार

एम्स थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

गोरखपुर। थाना एम्स पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 29/30 जून 2026 की रात पारिवारिक विवाद के दौरान बन्दना पत्नी जयहिन्द निवासी ग्राम मलमलिया, थाना एम्स ने अपनी सास पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना एम्स में मुकदमा संख्या 174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद घटना का कारण सामने आया है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Previous articleव्यापारियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस-व्यापारी संवाद समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा
Next articleवृंदावन दर्शन को निकला परिवार कभी लौटकर नहीं आया, एक्सप्रेसवे हादसे में पांच की मौत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, संतकबीरनगर के एक ही परिवार की खुशियां उजड़ीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here