टैबलेट में मिला तो खिले विद्यार्थियो के चेहरे

टैबलेट में मिला तो खिले विद्यार्थियो के चेहरे
– सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 267 विद्यार्थियों को मिला नि:शुल्क टैबलेट

संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में बुधवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कक्षा 11 में प्रवेशित के कुल 267 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिया गया। टैबलेट पाकर विद्यार्थियो के चेहरे खिल गए।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती और विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सूर्यनारायण चतुर्वेदी के वित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओपी पांडेय ने कहाकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधुनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसने मानव सभ्यता को गहराई में जाकर प्रभावित किया है। आज विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में किताबी ज्ञान से बात नहीं बनती बल्कि शिक्षा एवं तकनीकी का सह संयोजन आवश्यक है। विशिष्ठ अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर विनीता पाठक ने कहाकि 11वीं में प्रवेशित सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क टैबलेट प्रदान करना बहुत ही सराहनीय पहल हैं। प्रबंधक डाॅक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थी बहुत से क्षेत्रो में विज्ञान और तकनीकी का प्रयोग करते हुए अपनी जीवनशैली को ऊंचा आयाम दे सकते है। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव और उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, राकेश चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, तपस्या रानी सिंह, बबिता त्रिपाठी, अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, शैलेन्द्र शुक्ला, अविनाश श्रीवास्तव, अष्टभुजा त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Previous articleफर्स्टक्राइ इंटेलिटोट्स प्रीस्कूल में बहुत ही धूम धाम के साथ भारत का राष्ट्र पर्व,15 अगस्त, 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Next articleरूट डायवर्जन के दौरान पुलिस की एक मार्मिक छवि की तस्वीर सामने आई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here