गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर स्थित पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रविवार सुबह गौशाला में गोसेवा करने के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश देंगे।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान गोरखपुर जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं।

Previous articleनौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत चार गिरफ्तार फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर बेरोजगारों से वसूलते थे लाखों रुपये
Next articleअवैध असलहों के साथ पांच युवक गिरफ्तार, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here