पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में दो दिनों में 20,921 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित 44 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, प्रशासन सतर्क

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में दो दिनों में 20,921 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

44 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा, प्रशासन सतर्क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दो दिनों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई है। 8 से 10 जून तक आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा में जनपद के 44 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। सुरक्षा, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं।

परीक्षा के पहले दिन कुल 38,928 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 28,237 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 10,691 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 19,464 में से 14,037 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 5,427 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 14,200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5,264 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

दूसरे दिन भी अनुपस्थिति का क्रम जारी रहा। प्रथम पाली में 19,464 में से 14,316 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 5,148 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 19,464 में से 14,382 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 5,082 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।

इस प्रकार पहले दो दिनों की चार पालियों में कुल 20,921 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह संख्या प्रशासन और परीक्षा आयोजकों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

जनपद में तीन दिनों के दौरान छह पालियों में कुल 1,16,784 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने का कार्यक्रम निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, सघन जांच और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष यातायात व्यवस्था भी लागू की गई है।

डीआईजी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एडीएम सिटी और एसपी सिटी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है तथा शेष पालियों के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Previous articleदो चोरी की घटनाओं का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार जेवरात और नकदी बरामद, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी
Next articleनिर्माणाधीन बस स्टेशन और टीएचआर प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी परीक्षण के निर्देश, कार्य में तेजी लाने पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here