15 अगस्त की तैयारी जोरों पर बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

15 अगस्त की तैयारी जोरों पर बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

 

उत्तर प्रदेश गोरखपुर भारत की आजादी का पर्व आने वाला है। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हो गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाते हैं। भारतीय इस दिन ध्वजारोहण करते हैं, कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजादी के बाद भारत को एक लोकतंत्र राष्ट्र बनाने में योगदान देने वाले नेताओं और सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाले जवानों की शहादत को याद किया जाता है और नमन किया जाता है।

देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो चुके हैं। आज के बच्चों और युवाओं को उस दौर के संघर्ष और शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका से अवगत कराने के उद्देश्य से स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का विशेष आयोजन होता है। इन आयोजनों में बच्चों को भी शामिल किया जाता है। बच्चे 15 अगस्त को स्कूल फंक्शन में देशभक्ति से जुड़ा भाषण देते हैं, रंगारंग कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं।

कई बार बच्चा स्कूल फंक्शन में सभी के बीच परफॉर्म करने में घबरा जाता है या बेचैन हो जाता है। ऐसा आत्मविश्वास की कमी के कारण हो सकता है। बच्चों को इस तरह के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और तैयारी में उनकी सहायता करें ताकि बच्चे का आत्मविश्वास बढ़े।

बच्चे की तारीफ करें

बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर उनकी प्रशंसा करें। बच्चा तारीफ सुनकर प्रोत्साहित होता है और कुछ नया और अच्छा करने का प्रयास करता है। बच्चा अगर कार्य में असफल हो तो उसकी गलतियां निकालने और डांटने के बजाए तारीफ करके मनोबल बढ़ाएं। ध्यान रखें कि जरुरत से ज्यादा तारीफ बच्चे में अति आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है जो कि गलत है।

बच्चों की तैयारी का वीडियो देखने के लिए नीचे करें क्लिक और सब्सक्राइब

Previous articleस्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने किया पूर्वाभ्यास
Next articleहर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम राष्ट्रगान से हर व्यक्ति हुआ सराबोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here