स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने किया पूर्वाभ्यास
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को छात्रछात्राओं ने पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान तिरंगा लेकर छात्र छात्राओं ने देश की एकता व अखंडता का संकल्प लिया।
प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों काआयोजन होना है। जिसको लेकर छात्र छात्राओं ने सोमवार को अभ्यास किया है। छात्र छात्राओं मे तिरंगा झंडा वितरित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिता सविता चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, नीतेश द्विवेदी, तपस्या रानी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
0000000000000















