पुलिस आरक्षी परीक्षा में सख्ती, बापू पीजी कॉलेज केंद्र का एसपी नॉर्थ ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और निगरानी तंत्र का लिया जायजा, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

पुलिस आरक्षी परीक्षा में सख्ती, बापू पीजी कॉलेज केंद्र का एसपी नॉर्थ ने किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया और निगरानी तंत्र का लिया जायजा, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र सिंह ने पीपीगंज स्थित बापू पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ थाना प्रभारी पीपीगंज भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसपी नॉर्थ ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वारों पर की जा रही जांच, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। केंद्र के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ यातायात संचालन और भीड़ नियंत्रण की भी प्रभावी व्यवस्था की गई थी।

एसपी नॉर्थ ने निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करते हुए निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

थाना प्रभारी पीपीगंज ने भी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित होती मिली तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

Previous articleडीएलआरसी/डीसीसी बैठक में डीएम सख्त, बैंकर्स को लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर जोर, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण का आदेश
Next articleपुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू, पहले दिन 28,237 अभ्यर्थी हुए शामिल 38,928 में से 10,691 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, तीन दिनों में 1.16 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here