कानून की जानकारी से ही कर सकते हैं अपने अधिकारों की रक्षा पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

कानून की जानकारी से ही कर सकते हैं अपने अधिकारों की रक्षा

पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर, छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी

संतकबीरनगर। कानून की जानकारी होने पर ही व्यक्ति अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। छात्राओं को भी अपने अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यह बातें विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने कहीं।

उन्होंने छात्राओं से देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहने और शिक्षा के साथ जागरूक बनने की अपील की। उन्होंने पुलिस सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट और किसी भी तरह का असहज व्यवहार होने पर कानूनी सहायता लेने के बारे में बताया।

डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने संविधान में दिए गए प्रावधानों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।

इस दौरान विद्यालय की नोडल शिक्षक ऋचा श्रीवास्तव, शाहनवाज, मुलायम यादव सहित महिला शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।

Previous articleछठ घाटों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश पक्का पोखरा, मोतीनगर चीनी मिल तिराहा, मगहर और बालूशासन घाटों का लिया जायजा, सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर
Next articleछठ घाटों की तैयारियों का उप निदेशक पंचायत ने किया औचक निरीक्षण खानीमपुर और कटघर में सफाई व्यवस्था देखी, रोशनी, सीढ़ियों और सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here