25 किलो जीरा चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद, आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

25 किलो जीरा चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी का माल किया बरामद, आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए 25 किलोग्राम जीरा चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक दुकान से अज्ञात चोर द्वारा 25 किलो जीरा चोरी कर लिया गया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा अपराध संख्या 299/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर शहनवाज पुत्र इल्तिजा, निवासी इस्लामचक, थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया 25 किलोग्राम जीरा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई है।

कई संगीन मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

अन्य घटनाओं में भी पूछताछ जारी

रामगढ़ताल पुलिस का कहना है कि आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous articleदेवरिया बाईपास पर बाल श्रम करते मिले दो नाबालिग, एएचटीयू ने कराया रेस्क्यू
Next articleस्वच्छता कार्यों में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, ब्लैकलिस्टिंग और एफआईआर के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here