विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, कर्मचारियों ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, कर्मचारियों ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ

सहजनवा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर क्षेत्र की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में शनिवार को जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार तथा आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचआर एवं एडमिन हेड दशरथ मिश्रा ने की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी लोगों से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी परिसर में निकाली गई भव्य जागरूकता रैली से हुई। रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर भाग लिया तथा तंबाकू के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया। रैली के समापन पर सभी कर्मचारियों ने जीवनभर तंबाकू का सेवन न करने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

इस अवसर पर सिटी डेंटल हॉस्पिटल, सहजनवा के डॉ. आशीष प्रताप मल्ल एवं पूर्वांचल डेंटल इंस्टीट्यूट की चिकित्सक टीम ने कर्मचारियों को तंबाकू सेवन से होने वाले ओरल कैंसर और अन्य गंभीर दंत एवं मुख रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी को ओरल हाइजीन मेंटेनेंस किट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में आबकारी निरीक्षक सीता सिंह, उप प्रबंधक (प्रशासन) अखिलेश कुमार शुक्ला, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) अमित कश्यप, डिस्पैच मैनेजर आनंद सिंह, बॉटलिंग हेड धर्मेंद्र मलिक, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, सहायक प्रबंधक (सेफ्टी) रणधीर सिंह, सेफ्टी प्रबंधक अजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईजीएल द्वारा आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम कर्मचारियों और समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Previous articleजीआरपी गोरखपुर की बड़ी सफलता: 310 खोए मोबाइल बरामद, 60 लाख रुपये की संपत्ति लौटाई दो माह में सर्विलांस सेल ने किया सराहनीय कार्य, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
Next articleदिन के समय खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसा होने पर चालकों पर दर्ज होगा गंभीर मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here