गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के घर पुलिस की कुर्की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर चल संपत्ति जब्त, आरोपी शराकत अब भी फरार

गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के घर पुलिस की कुर्की कार्रवाई

न्यायालय के आदेश पर चल संपत्ति जब्त, आरोपी शराकत अब भी फरार

संतकबीरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के घर से चल संपत्तियों को जब्त कर लिया।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 277/25, धारा 2बी(1), 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त शराकत पुत्र राजमून उर्फ लंबू निवासी परदशवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद के घर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभियुक्त मौके से फरार मिला। इसके बाद विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट, संतकबीरनगर द्वारा 12 मई 2026 को जारी धारा 85 बीएनएसएस के आदेश के अनुपालन में 24 मई 2026 को कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने घर में मौजूद चल संपत्तियों को सूचीबद्ध कर विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की समेत सभी कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अपराध कर फरार होने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कुर्की कार्रवाई के दौरान उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 अल्ताफ, उ0नि0 रामजतन, हे0का0 मो0 युसुफ, का0 प्रदीप कुमार पटेल, का0 आदर्श प्रताप सिंह, म0का0 दिव्यांशी तथा म0का0 ज्योति पासवान सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Previous articleभीषण गर्मी से तपने लगे ट्रांसफार्मर, पानी डालकर बचा रहे बिजलीकर्मी गीडा सेक्टर-13 विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए लगाया गया विशेष प्रबंध
Next articleजिला पंचायत संतकबीरनगर विकास की राह पर, कई सड़कों का लोकार्पण खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिली बेहतर आवागमन की सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here