वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर, डीएम ने दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक, पौधरोपण के साथ संरक्षण पर विशेष फोकस

वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर, डीएम ने दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक, पौधरोपण के साथ संरक्षण पर विशेष फोकस

सिद्धार्थनगर। आगामी वृक्षारोपण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएफओ नीला एम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अभियान का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके।

बैठक में वन विभाग की ओर से नर्सरियों में उपलब्ध पौधों, गड्ढा खुदाई, पौध वितरण तथा प्रस्तावित रोपण स्थलों की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, सड़क किनारे, सरकारी कार्यालय परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र-छात्राओं और आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में उप वनाधिकारी बीना तिवारी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleसीएम योगी के संभावित दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों संग लिया व्यवस्थाओं का जायजा, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश
Next articleपीएमजीएसवाई कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: डीएम सरनीत कौर ब्रोका ग्रामीण सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रिस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here