जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वरनाथ धाम मे किया रुद्राभिषेक

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वरनाथ धाम मे किया रुद्राभिषेक।
-ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर लिया आशिर्वाद,की जिले की सुख समृद्धि की कामना।
-आशिर्वाद देने पहुंचे पूर्व सदर विधायक जय चौबे,समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी।

संत कबीर नगर
—मंगलवार को जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वरनाथ धाम में शिव का रुद्राभिषेक किया।ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर आशिर्वाद लेने के साथ ही जिले के अमन-चैन की कामना की।इस दौरान आयोजित श्रीराम चरित मानस पाठ के समापन पर आरती मे शामिल हुए पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी,समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को आशिर्वाद दिया।
ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने शिव का रुद्राभिषेक किया।वैदिक मंत्रोच्चार और शिव स्त्रोत के साथ रुद्राभिषेक के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौजूद विद्वान ब्राह्मणों को दान- दक्षिणा देकर विदा किया।देर शाम आयोजित राम चरित मानस पाठ के समापन के बाद आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के घर पहुंचे पूर्व सदर विधायक,समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने आरती मे शामिल होकर बलिराम यादव को अपना आशीर्वाद दिया।पूर्व सदर विधायक ने कहा कि तामेश्वरनाथ धाम की महिमा अपार है।शिव की पूजा आराधना से मन वांछित फलों की प्राप्ति होती है।सूर्या संस्थान के चेयरमैन समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बलिराम यादव को अपना आशीर्वाद दिया।अपनो के स्नेह से गदगद जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सभी स्नेहीजनो का आभार जताया।उन्होंने कहा कि जिले की सुख समृद्धि बनी रहे यही देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है। इस दौरान आए हुए लोगों ने आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती,ब्रह्मशंकर भारती,अभयानंद सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous articleउत्तर प्रदेश पुलिस ने कई महीनों से गायब अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित किया
Next articleविधानसभा के सामने युवती द्वारा आत्मदाह की कोशिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here