उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई महीनों से गायब अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित किया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई महीनों से गायब अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर दिया है. यूपी पुलिस की तरफ से उसके घर पर नोटिस भी लगाया गया है. कोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है. उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत से पहले से ही शाइस्ता परवीन गायब है.बता दें कि अतीक अहमद की हत्या के बाद भी उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन उसके जनाजे में शामिल नहीं हुई थी. यूपी पुलिस ने उस पर इनाम भी रखा था लेकिन फिर भी शाइस्ता परवीन का अब तक कोई पता नहीं चला.

Previous articleप्रधानाचार्य और शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में आज पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे निजी विद्यालय
Next articleजिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने तामेश्वरनाथ धाम मे किया रुद्राभिषेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here