पीजीटी भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी का सख्त रुख, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

पीजीटी भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी का सख्त रुख, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

 

बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की पीजीटी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसी क्रम में डीएम और एसपी ने बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित न हो।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here