बहादुर बिटिया के साहस से लुटेरे गिरफ्तार, एसएसपी ने किया सम्मानित

बहादुर बिटिया के साहस से लुटेरे गिरफ्तार, एसएसपी ने किया सम्मानित

गोरखपुर। थाना गोला क्षेत्र के देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल को हुई लूट की कोशिश को दुकान संचालक की सूझबूझ और साहस ने विफल कर दिया। दुकान का संचालन पिता-पुत्री द्वारा किया जाता है, जहां उस दिन दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और चांदी की अंगूठी खरीदने का बहाना करने लगे।

जैसे ही अमृता वर्मा उन्हें अंगूठी दिखाने लगीं, उसी दौरान दोनों युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए पास में रखा झाली का पुड़िया उठाया और भागने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना के बावजूद अमृता वर्मा ने घबराने के बजाय अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने चोरों का डटकर सामना किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की, जिससे घटना और बड़ी नहीं हो सकी।

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की भी सराहना की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने अमृता वर्मा के साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बहादुरी न सिर्फ समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती है।

Previous articleगीडा सभागार में श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, श्रमिकों और उद्यमियों ने लिया प्रेरणा का संकल्प
Next articleशानदार रहा तीन साल का कार्यकाल, जनता का मिला भरपूर प्यार सेवानिवृत्त सीओ समेत चार पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here