गीडा सभागार में श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, श्रमिकों और उद्यमियों ने लिया प्रेरणा का संकल्प

गीडा सभागार में श्रमिक दिवस पर मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण, श्रमिकों और उद्यमियों ने लिया प्रेरणा का संकल्प

पिपरौली।गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों एवं उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गीडा क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों, उद्यमियों तथा गीडा के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ बैठकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुना और उन्हें आत्मसात किया। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री के संबोधन का भी प्रसारण हुआ, जिसमें श्रमिकों के कल्याण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए गए।

कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश सहित वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) अजय कुमार राय, प्रबंधक (प्रशासन/सामान्य) श्वेताभ विष्णु रंजन दास, प्रबंधक (सिविल) विवेक कुमार वर्मा, सहायक प्रबंधक (विद्युत) राजीव कुमार, विधि अधिकारी अशोक उपाध्याय, उद्यमी मित्र अनुप कुमार गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने श्रमिक दिवस के महत्व को समझते हुए श्रमिकों के अथक परिश्रम और उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, बेहतर कार्य परिस्थितियों और औद्योगिक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायक रहा, जहां श्रमिकों और उद्यमियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Previous articleगोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here