खूंखार सांडों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

खूंखार सांडों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

 

गोरखपुर/पिपरौली। नेवास गांव में दो खतरनाक सांडों ने आतंक मचा रखा है। इन सांडों के कारण ग्रामीण दिन-रात खौफ में जी रहे हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर ही ये दोनों सांड घूमते रहते हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इस रास्ते से न सिर्फ गांववासी आते-जाते हैं, बल्कि बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के बच्चे भी रोजाना इसी सड़क से गुजरते हैं। कई बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ने भी इसी रास्ते से जाते हैं। परिजन लगातार डरे रहते हैं कि कहीं उनके बच्चे इन सांडों के हमले का शिकार न हो जाएं।

ग्रामीणों ने बताया कि इन सांडों के आतंक से कई लोग पहले ही घायल हो चुके हैं। कबूतर देवी ने कहा, “बच्चे तो स्कूल जाने से डर रहे हैं, बुजुर्ग भी घर से निकलने में हिचकिचा रहे हैं। प्रशासन इस पर पूरी तरह मौन साधे हुए है।”

विजय शंकर, उदयराज, दिनेश, घनश्याम, सुरेश, सोनू, आफताब, सुनीता, आफरीन समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन खूंखार सांडों को तुरंत गांव से हटाकर किसी गौ आश्रम में भेज दिया जाए, ताकि लोगों की जान-माल को खतरा खत्म हो सके।

इस मामले में एसडीएम सहजनवाँ केसरी नंदन तिवारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन दोनों सांडों को जल्द ही गौ आश्रम में शिफ्ट करवा दिया जाएगा।

एडीओ पंचायत पिपरौली अरविंद सिंह ने भी कहा कि इसकी व्यवस्था शीघ्र कराई जा रही है।

ग्रामीण अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका मुख्य मार्ग सुरक्षित हो सके और बच्चे निर्भय होकर स्कूल जा सकें।

Previous articleडीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक, युवा उद्यमियों को सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here