आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के सख्त निर्देश
संतकबीरनगर। जनपद में आईजीआरएस (IGRS) से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों के कर्मचारियों से लंबित मामलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का निस्तारण त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से किया जाना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे पूर्ण जिम्मेदारी, गंभीरता और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके.















