कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित एसडीएम कक्षों का उद्घाटन, डीएम आलोक कुमार ने किया पूजन

कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित एसडीएम कक्षों का उद्घाटन, डीएम आलोक कुमार ने किया पूजन

 

संतकबीरनगर। गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के आधुनिक कार्यालय कक्षों का उद्घाटन जिलाधिकारी आलोक कुमारद्वारा विधिवत पूजन-अर्चना के साथ किया गया।

उद्घाटन के बाद डीएम आलोक कुमार ने नए कक्षों का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाओं से प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे आम जनता को त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

नए एसडीएम कक्षों में बेहतर वेंटिलेशन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक फर्नीचर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन कक्षों के शुरू होने से उप जिलाधिकारियों के कार्यों में सुगमता आएगी और जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण संभव होगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सभी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा कलेक्ट्रेट के पटल सहायकगण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी कलेक्ट्रेट परिसर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

नए कक्षों के उद्घाटन से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous articleस्कूली वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य, परिवहन विभाग ने बढ़ाई सख्ती
Next articleमहुईं गांव का गौरव: शिव प्रसाद यादव गृह मंत्रालय में केंद्रीय सहायक अनुभाग अधिकारी बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here