गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 130वीं बोर्ड बैठक आयोजित, अनिल ढींगरा ने दिए आवश्यक निर्देश।
गोरखपुर। आयुक्त एवं अध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनिल ढींगरा ने जिलाधिकारी दीपक मीणा, उपाध्यक्ष आनन्द वर्धन, नामित बोर्ड सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकारीगणों के साथ आयुक्त सभागार में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 130वीं बोर्ड बैठक की।
बैठक में विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वसूली और शहरी विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष अनिल ढींगरा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विकास प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में बोर्ड सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।















