कानपुर देहात पुलिस का कमाल: तीन महीने में अपराधों पर सख्त शिकंजा, भारी गिरावट दर्ज

कानपुर देहात पुलिस का कमाल: तीन महीने में अपराधों पर सख्त शिकंजा, भारी गिरावट दर्ज

 

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के सख्त रुख और रणनीतिक कार्रवाई से जनपद में अपराधों पर लगाम कसी गई है। बीते तीन महीनों (जनवरी से मार्च 2026) में लूट, झपटमारी, वाहन चोरी और चोरी जैसे अपराधों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अब पुलिसिंग केवल घटनाओं पर प्रतिक्रिया तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसे रोकने की दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्य उपलब्धियाँ:

– आबकारी अधिनियम के तहत 45 अभियोग पंजीकृत कर 451.8 लीटर अवैध शराब बरामद।

– एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 अभियोगों में 145.304 किग्रा गांजा बरामद।

– शस्त्र अधिनियम के तहत 14 अभियोगों में 1 अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 24 सीएमपी एवं 30 कारतूस बरामद।

– पुरस्कार घोषित 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

– साइबर क्राइम थाना द्वारा 318 मोबाइल बरामद कर पीड़ितों को ₹32,35,613 की धनराशि वापस कराई गई।

– सड़क दुर्घटनाओं में 46% की कमी दर्ज की गई।

एसपी ने कहा कि पुलिस भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा और न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी।

Previous articleअवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, नगर निगम की 18 डिसमिल भूमि हुई मुक्त
Next articleगोरखपुर विकास प्राधिकरण की 130वीं बोर्ड बैठक आयोजित, अनिल ढींगरा ने दिए आवश्यक निर्देश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here