अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान, ठेले-काउंटर जब्त व जुर्माना वसूला

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान, ठेले-काउंटर जब्त व जुर्माना वसूला

 

गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम ने छात्र संघ चौराहा स्थित कबाड़ी गली में विशेष अभियान चलाया। 

अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम द्वारा मौके से दो लोहे के ठेले और एक लोहे का काउंटर जब्त किया गया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये का चालान भी काटा गया। 

अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर निगम की ओर से एक जेसीबी, एक डीसीएम, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा छह मजदूरों को लगाया गया था। टीम ने पूरे क्षेत्र में सघन जांच करते हुए अतिक्रमण हटवाया और लोगों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। 

इसके अलावा प्रवर्तन दल द्वारा झूलेलाल मंदिर से लेकर एमपी पॉलिटेक्निक तक भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Previous articleगोरखपुर विकास प्राधिकरण की 130वीं बोर्ड बैठक आयोजित, अनिल ढींगरा ने दिए आवश्यक निर्देश।
Next articleफार्मर रजिस्टर में तेजी लाने के सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here