हत्या के प्रयास में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड व लाठियों से किया हमला
गोरखपुर। थाना गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने वादी और उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की तहरीर पर थाना गुलरिहा में मुकदमा संख्या 278/2026 धारा 191(2), 109, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुनील पुत्र खेलावन और अविनाश उर्फ नाटे पुत्र रामभुआल निषाद (निवासी नारायणपुर नंबर 2, टोला मोहम्मदपुर, थाना गुलरिहा) को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।















