हत्या के प्रयास में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
गोरखपुर। थाना गुलरिहा पुलिस ने पुरानी रंजिश में हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को अभियुक्तों ने वादी और उसके परिवार पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की तहरीर पर थाना गुलरिहा में मुकदमा संख्या 279/2026 धारा 191(2), 109, 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोईल निषाद पुत्र स्व. मोलई, अमरनाथ पुत्र टासुल निषाद एवं टासुल निषाद पुत्र मोलई (निवासी नारायणपुर नंबर 2, टोला मोहम्मदपुर, थाना गुलरिहा) को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।















