निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति: एसपी संदीप कुमार मीना ने स्टार लगाकर दी बधाई

निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति: एसपी संदीप कुमार मीना ने स्टार लगाकर दी बधाई

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने निरीक्षक से डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर पदोन्नत हुए अशोक कुमार सिंह और सुश्री सरोज शर्मा को स्टार लगाकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर एसपी ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके लंबे समय के परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतिफल है। 

एसपी संदीप कुमार मीना ने अपेक्षा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Previous articleसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्याएं
Next articleडीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here