सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

 

चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी में आज “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोबा गजल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

दोनों अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कराने और त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो तथा पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए, जिससे आमजन को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके।

यह आयोजन जन समस्याओं के स्थानीय स्तर पर प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous articleडीएम आलोक कुमार ने मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया, 64 शिकायतों में 12 का तत्काल निस्तारण।
Next articleनिरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति: एसपी संदीप कुमार मीना ने स्टार लगाकर दी बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here