डीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

डीएम-एसपी ने तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

 

रायबरेली। मा० विधायक सरेनी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की उपस्थिति में तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तहसील और थानों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करें। यदि किसी समस्या में अड़चन है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग से 33, पुलिस से 27, विकास से 3, समाज कल्याण से 2 और अन्य से 12 शिकायतें थीं। इनमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 सतीश प्रसाद मिश्रा, सीओ लालगंज अमित सिंह सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Previous articleनिरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति: एसपी संदीप कुमार मीना ने स्टार लगाकर दी बधाई
Next articleस्कूल चलो अभियान का शुभारंभ: सीएम योगी ने बच्चों को परोसा मिड-डे मील, बांटे बैग-किताबें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here