डीएम आलोक कुमार ने मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया, 64 शिकायतों में 12 का तत्काल निस्तारण।

डीएम आलोक कुमार ने मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया, 64 शिकायतों में 12 का तत्काल निस्तारण।

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मेहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से जिलाधिकारी द्वारा 12 प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण करवाया गया। 8 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण हेतु टीम भेजी गई। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए और पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, तहसील से संबंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील खलीलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। खलीलाबाद तहसील में कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 5 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजी गई।

तहसील धनघटा में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया और 2 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजी गई।

Previous articleडीएम आलोक कुमार ने मेंहदावल विकासखंड कार्यालय का सघन निरीक्षण किया, लंबित पत्रावलियों पर जताई नाराजगी
Next articleसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम गजल भारद्वाज व एसपी शशांक सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here