सपा नेता काजल का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का वीडियो वायरल, चालान
गोरखपुर उत्तर प्रदेश अभिनेत्री एवं सपा नेता काजल निषाद का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसको यातायात विभाग ने गंभीरता से लिया है। यातायात नियम के उल्लंघन पर उनका 1000 रुपये का चालान काटा गया है।
वायरल वीडियो रामगढ़ताल क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के पास का बताया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने बताया कि वायरल वीडियो में काजल निषाद बिना हेलमेट पहने बुलेट चला रहीं
हैं, जो यातायात नियम के खिलाफ है। इसपर 1000 रुपये का चालान काटा गया है। संवाद















