डीआईजी बस्ती ने क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश

डीआईजी बस्ती ने क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश

 

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय/पेशी का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने CCTNS/ई-ऑफिस, पेशी कार्यालय और पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, Z रजिस्टर, आर्डर बुक रजिस्टर, जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर, SR रजिस्टर और कार्य वितरण रजिस्टर आदि का विस्तृत अवलोकन किया। 

डीआईजी संजीव त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजिस्टरों और अभिलेखों में प्रविष्टियां समय पर अद्यतन रखी जाएं, कार्यालय व परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए, लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार रखा जाए, लंबित अभियोगों का समयबद्ध निस्तारण हो, आरोप पत्र एवं अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल की जाए, आई-गॉट प्रशिक्षण शेष कर्मियों का शीघ्र पूरा किया जाए, सर्किल के थानों से अधिकाधिक बहू-बेटी सम्मेलन कराए जाएं तथा ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन दहन के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह, थाना प्रभारी नगर और पेशी के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Previous articleरायबरेली ने ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ का लक्ष्य 100.13% पूरा किया
Next articleसूचना के साथ समाधान” की नई पहल: RTI अब सिर्फ जानकारी नहीं, समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here