नेवास गांव में लगा 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर, गर्मी में बिजली से मिलेगी राहत।

नेवास गांव में लगा 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर, गर्मी में बिजली से मिलेगी राहत।

पिपरौली (गीडा)। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए नेवास गांव में 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे गांववासियों को बिजली कटौती की समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

नौसढ़ पावर हाउस अंतर्गत नेवास गांव में विभाग द्वारा यह बेहतरीन पहल की गई है। पहले कम पावर क्षमता के कारण ट्रांसफार्मर अक्सर ओवरलोड हो जाता था, जिससे बिजली कटौती गर्मी में होती थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू और स्थिर रहने की संभावना है।

उपखंड अधिकारी अखिलेश मल्ल व जेई नौसढ़ विपिन सिंह की पहल और ग्रामवासी व समाजसेवी मानवेंद्र शाही के निरंतर प्रयासों से यह कार्य मंगलवार को पूरा हो गया। गांववासियों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस दौरान विभाग के अरविंद साहनी, पप्पू कुमार, जितेंद्र साहनी, काली यादव, आकाश आदि कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांववासी प्रमोद सिंह, उदयराज, सोनू, दिनेश, सोनू विश्वकर्मा, रामलोचन, धीरेंद्र आदि ने विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि अब गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

Previous articleडॉ. सरगम चतुर्वेदी बनीं एमबीबीएस: सूर्या ग्रुप में जश्न, बेटी की सफलता पर मना गौरव का अवसर
Next articleस्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ: राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दिलाई शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here