जनसुविधा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क: उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पेट्रोल पंपों का औचक भ्रमण किया

जनसुविधा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क: उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पेट्रोल पंपों का औचक भ्रमण किया

बस्ती। जनसुविधा एवं पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाया है। आज उप जिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने शहर एवं आस-पास के समस्त पेट्रोल पंपों का औचक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता, कीमतों का उचित अनुपालन, फ्यूल की गुणवत्ता तथा वाहन चालकों के साथ उचित व्यवहार की जांच की। पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे पेट्रोलियम उत्पादों की कोई भी कमी न आने दें, बोर्ड पर दाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और ग्राहकों के साथ शिष्ट एवं पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

भ्रमण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर सामान्य स्थिति पाई गई। पेट्रोल एवं डीजल दोनों ही ईंधनों की पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध था और मौके पर कोई शिकायत या अनियमितता नहीं पाई गई।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जनसुविधा सर्वोपरि है।

Previous articleखलीलाबाद कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण: एसपी संदीप कुमार मीना सख्त, शस्त्र खुलवाकर ली जांच
Next articleजिला सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक: एडीएम सिटी ने दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here