आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसएसपी-नगर आयुक्त ने कैंट में लिया यातायात-पार्किंग का जायजा

आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसएसपी-नगर आयुक्त ने कैंट में लिया यातायात-पार्किंग का जायजा

 

गोरखपुर। होली और अन्य आगामी त्योहारों के दौरान शहर में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से थाना कैंट क्षेत्र में पैदल गश्त की और यातायात प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने इन्दिरा बाल विहार परिसर और निर्धारित पार्किंग स्थलों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहार के समय आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रहे।

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, पार्किंग स्थलों पर उचित प्रबंध सुनिश्चित हो और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने नगर निगम की ओर से सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी कैंट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि उत्सव की खुशियां बिना किसी व्यवधान के मनाई जा सकें।

Previous articleआगामी त्यौहारों के लिए यातायात व्यवस्था पर व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय गोष्ठी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here