स्वर्गीय संगम सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

स्वर्गीय संगम सिंह जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि: दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोरखपुर ।

ग्राम मंझरिया बुजुर्ग (खजनी) में शुक्रवार को स्वर्गीय संगम सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. वाई. सिंह (संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल, तरामंडल) के नेतृत्व में एक नेक पहल हुई। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।

सी.आर.सी. गोरखपुर के सहयोग से कुल 7 बैटरी चालित ट्राइसाइकिल 10 सामान्य ट्राइसाइकिल, 35 व्हीलचेयर 38 श्रवण यंत्र 40 कमर बेल्ट, सेंसर युक्त छड़ियाँ (नेत्र बाधितों के लिए) तथा 45 सामान्य छड़ियाँ सहित अन्य आवश्यक उपकरण जरूरतमंदों को सौंपे गए।

शिविर में लगभग 225 मरीजों का परीक्षण किया गया, उन्हें निःशुल्क परामर्श, प्रशिक्षण और दवाएं वितरित की गईं। उपकरण वितरण डॉ. वाई. सिंह की माताजी श्रीमती विमला सिंह, श्री मानवेंद्र सिंह, श्रद्धा सिंह, अलका सिंह, रीना, सरला एवं परिवारजन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सी.आर.सी. गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव, राजेश कुमार नागेंद्र पांडे, आलिमंको से नीरज जी एवं कंचन जी उपस्थित रहे। डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अमित पांडे, डॉ. रत्नाकर शुक्ल, डॉ. एस.के. लाट, डॉ. वी.पी. बरनवाल, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. शैलेश मौर्य, डॉ. भूपेंद्र सिंह एवं डॉ. मनीष नायक सहित सेवा भारती के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।

इस अवसर पर आशुतोष सिंह, राजेश सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री जी.एम. सिंह, विकास शाही, पवन सिंह, अजय पांडे, अनंत पाल, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, पार्षद अशोक मिश्र, रत्नेश पांडे, रामेंद्र चंद, राजेश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि मोनू सिंह, ग्राम प्रधान रमेश सिंह सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

यह आयोजन दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सहयोग की भावना जगाने की दिशा में सार्थक कदम साबित हुआ। डॉ. वाई. सिंह की यह सामाजिक प्रतिबद्धता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक है।

Previous articleएसआर इंटरनेशनल एकेडमी का वार्षिकोत्सव: भावुक प्रस्तुतियों से गूंजा मंच, फेयरवेल-गुडलक में बिखरी शुभकामनाओं की बहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here