महर्विदयानन्द सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम

महर्विदयानन्द सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम

गोरखपुर। बुधवार को क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, गोरखपुर द्वारा महर्विदयानन्द सरस्वती जूनियर हाई स्कूल, पिपराइच में “स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान मैजिक शो और रॉकेट लॉन्चिंग जैसे आकर्षक आयोजन हुए, जिन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पिपराइच श्रीमती पूजा सिंह परिहार, पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रो. आर. पी. ओझा, पूर्व प्राचार्य एम. जी. डिग्री कॉलेज गोरखपुर डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी एवं प्रभारी नक्षत्रशाला गोरखपुर डॉ. महादेव पांडेय तथा विद्यालय प्रबंधक सी.ए. श्रवण कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

प्रो. आर. पी. ओझा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला और वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता बताई। डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने स्वच्छ पर्यावरण को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। डॉ. महादेव पांडेय की टीम ने विज्ञान पर आधारित रोचक मैजिक शो प्रस्तुत किया, जिसने बच्चों को काफी आकर्षित किया। विद्यालय परिसर में रॉकेट लॉन्चिंग का कार्यक्रम विशेष रूप से उत्साहपूर्ण रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अंत में प्रबंधक सी.ए. श्रवण कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रामनयन प्रसाद ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर संरक्षक मदनलाल जायसवाल, गणमान्य अभिभावक एवं स्कूल परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल विज्ञान के प्रति रुचि जगाई, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को विद्यार्थियों के मन में गहराई से उतारा।

Previous articleमण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट एवं खलीलाबाद तहसील के कार्यालयों का किया सघन निरीक्षण
Next articleइनर व्हील क्लब संत कबीर नगर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत उत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here