महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रामनगर कोच केयर सेंटर एवं स्टेशन का किया गहन संरक्षा निरीक्षण

 महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रामनगर कोच केयर सेंटर एवं स्टेशन का किया गहन संरक्षा निरीक्षण

बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित सभी शाखा अधिकारियों के साथ आज रामनगर कोच केयर सेंटर और रामनगर रेलवे स्टेशन का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया।

कोच केयर सेंटर पर महाप्रबंधक ने सी.बी.सी. गेज बॉक्स, पोल व्हील सिम्युलेटर, सी.बी.सी. पॉपुलर गेज, बफर हाइट गेज, हैंड ब्रेक इंडिकेटर, 3 प्वाइंटर व्हील, डायमीटर गेज, विनर अल्ट्रासोनिक थिकनेस गेज जैसे महत्वपूर्ण यंत्रों की कार्यप्रणाली के बारे में अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से विस्तृत जानकारी ली तथा संरक्षा संबंधी जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने फिटर रूम, मशीन रूम, स्क्रैप रूम, बायो टॉयलेट लैब, मैकेनाइज्ड क्लीनिंग रूम और बायो टॉयलेट अनुरक्षण रूम का भी निरीक्षण किया। वाशिंग पिट के दौरान पानी की खपत कम करने के निर्देश दिए। रोलिंग पॉइंट पर कार्यरत कर्मचारियों से संरक्षा सावधानियों के बारे में पूछताछ की और सभी पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संरक्षा के प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठ रहने का सख्त निर्देश दिया।

इसके बाद महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रामनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष, दिव्यांगजनों के लिए सहयोग बूथ और पुनर्विकसित आरक्षण भवन का गहन जायजा लिया। स्टेशन पैनल कक्ष और संरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण कर परिचालनिक सुविधाओं का संज्ञान लिया।

ज्ञातव्य है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रामनगर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसमें आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष, मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक, स्टेशन भवन फसाड, प्लेटफॉर्म उच्चीकरण, जीआरपी पोस्ट, आरक्षण भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश-निकास द्वार, सिस्टमैटिक नालियां, चौथा पीपी शेल्टर, साइनेज, लाइटिंग और पार्किंग व्यवस्था शामिल है। दिव्यांगजनों के लिए टेक्सटाइल पथ, वाटर बूथ, टिकट काउंटर, टॉयलेट, रैंप, पार्किंग और सहयोग बूथ की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्टेशन परिसर में नव स्थापित हाथी और बाघ की आकृतियां यात्रियों के लिए लोकप्रिय सेल्फी प्वाइंट बन गई हैं, जो स्टेशन की सौंदर्यता और आकर्षण को बढ़ा रही हैं।

यह निरीक्षण रेलवे की संरक्षा, यात्री सुविधा और आधुनिकीकरण के प्रति महाप्रबंधक की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Previous articleनवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कैंट क्षेत्र में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Next articleघायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here