संस्कृति उत्सव-2026: जनपद स्तर की प्रतियोगिता हुई, विजेताओं का हुआ चयन

संस्कृति उत्सव-2026: जनपद स्तर की प्रतियोगिता हुई, विजेताओं का हुआ चयन

 

संतकबीरनगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वावधान में संस्कृति उत्सव-2026 की जनपद स्तर की प्रतियोगिता डीपीआरसी हॉल, विकास भवन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गायन, वादन, नृत्य, ललित कला एवं कविता पाठ की एकल एवं समूह श्रेणियों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित श्रीमती बीनू सिंह (संगीत शिक्षिका, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज) एवं श्रीमती सुमिता सिंह (संगीत शिक्षिका, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज) शामिल रहीं।

प्रतिभागियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विरासत की झलक दिखाते हुए गायन, वादन एवं नृत्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता के परिणाम

गायन एकल सेजल – प्रथम, प्रिया शर्मा – द्वितीय, स्नेहा पांडेय – तृतीय।

समूह गायन सेजल व समूह – प्रथम, नैंसी व समूह – द्वितीय।

लोक नृत्य एकल: वेदिका तिवारी – प्रथम, वर्तिका सिंह – द्वितीय, प्रिया सिंह – तृतीय।

लोक नृत्य समूह अनुराधा व समूह – प्रथम, सृस्टि व समूह – द्वितीय, सोनल जैसवाल – तृतीय।

जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि जनपद स्तरीय आयोजन के बाद मंडल के तीनों जनपदों (संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर) के विजेताओं के बीच प्रतियोगिता 22 जनवरी 2026 को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती में होगी। मंडल स्तर के विजेताओं को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर लखनऊ में कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Previous articleकानून की जानकारी ही कानून का बचाव: अपर जिला जज
Next articleगोरखनाथ मंदिर मेला क्षेत्र का डीएम, एसएसपी व नगर आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here