खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सेवाएं मिलीं संतोषजनक

खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सेवाएं मिलीं संतोषजनक

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने केंद्र में आने वाले मरीजों की संख्या, ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन
Next articleबाल विवाह मुक्त भारत अभियान: रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, लोगों को दिलाई शपथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here