गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति की परंपरा का भव्य निर्वहन: सीएम योगी ने ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाई खिचड़ी
गोरखपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की।
खिचड़ी चढ़ाने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धा, भक्ति और आस्था का दिव्य वातावरण छाया रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने, सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और नई शुरुआत का प्रतीक है।” उन्होंने प्रदेशवासियों, संतों, देश-प्रदेश के नागरिकों एवं आम जनमानस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो।















