महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय पुलिस जूडो में दो स्वर्ण पदक, पुलिस अधीक्षक ने दिए 25,000 रुपये पुरस्कार

महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय पुलिस जूडो में दो स्वर्ण पदक, पुलिस अधीक्षक ने दिए 25,000 रुपये पुरस्कार

बस्ती। पुलिस लाइन बस्ती में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस और जनपद बस्ती का नाम रोशन किया है। लखीमपुर खीरी की निवासी 2019 बैच की यह महिला आरक्षी जूडो में अपनी शानदार फॉर्म से सभी को प्रभावित कर रही हैं।

9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में 24 से 30 जून 2024 तक असम में आयोजित प्रतियोगिता में शीतल ने 45 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के साथ कठिन अभ्यास के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

इसके बाद 10वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में 8 से 16 अक्टूबर 2025 तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, श्रीनगर में शीतल ने आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी कल्पना कुमारी को हराकर 45 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

इन उत्कृष्ट उपलब्धियों पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीतल चतुर्वेदी को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश पुलिस और समस्त पुलिस परिवार ने उनकी इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Previous articleराजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल प्रतियोगिता 2026: पुलिस अधीक्षक ने वितरित किए पुरस्कार, युवाओं को दिया उत्साहवर्धन
Next articleमुख्यमंत्री योगी के कर-कमलों से विमोचित ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर–2026’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here