खिचड़ी मेला: प्रशासन मुस्तैद, पुलिस लाइन में ड्यूटी बल की व्यापक ब्रीफिंग

खिचड़ी मेला: प्रशासन मुस्तैद, पुलिस लाइन में ड्यूटी बल की व्यापक ब्रीफिंग

 

गोरखपुर। आगामी गोरखनाथ खिचड़ी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आज पुलिस लाइन में ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग हुई। ब्रीफिंग में मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज एस. चनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने हिस्सा लिया।

मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि खिचड़ी मेला गोरखपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीआईजी/एसएसपी राज करन नय्यर ने पुलिसकर्मियों से सतर्कता, संयम और संवेदनशीलता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने शालीन व्यवहार, समस्याओं के त्वरित समाधान और हर समय अलर्ट मोड में रहने पर जोर दिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चनप्पा ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। अफवाहों पर कड़ी नजर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत करने का भी आदेश दिया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और आपात सेवाओं से जुड़े विभागों के साथ तालमेल बनाने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में एसपी नगर, एसपी उत्तरी, एसपी दक्षिणी, एसपी यातायात, एसपी सुरक्षा, एसपी अपराध सहित सभी तैनात अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए संदेश दिया गया कि मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाना सर्वोच्च लक्ष्य है।

Previous articleमहोत्सव: स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, संस्कृति-शहीदों-संतों का हुआ सम्मान
Next articleयूपी दिवस की तैयारियां जोरों पर: मंडलायुक्त सभागार में डीएम दीपक मीणा ने की समीक्षा बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here