विकसित भारत जी राम जी की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

विकसित भारत जी राम जी की खूबियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

गोरखपुर । प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को विकसित भारत की ओर तेजी से ले जा रही है। इसी क्रम में मनरेगा की खामियों को दूर कर गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग को वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत जी राम जी विधेयक संसद में पारित किया गया है। अब पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस विधेयक की खूबियों, उद्देश्यों और लाभों को हर घर तक पहुंचाएं।

गुरुवार को सर्किट हाउस गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री खन्ना ने पहले पत्रकारों से संवाद किया और फिर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की शुरुआत में जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री खन्ना ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी विधेयक का उद्देश्य योजनाओं को केवल बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन है कि हर नागरिक आत्मनिर्भर बने, रोजगार के अवसर बढ़ें और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मनरेगा में आई कमियों को दूर करने के लिए यह विधेयक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। हर कार्यकर्ता को इस विधेयक की जानकारी रखनी चाहिए और गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला जाकर लोगों को बताना चाहिए कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, नगर निगम क्षेत्र में विकास योजनाएं, जनकल्याणकारी कार्यक्रम और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक बिपिन सिंह, पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी के. एम. मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चन्दन आर्या, हरिकेश राम त्रिपाठी, ओमप्रकाश शर्मा, विनय कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना, सुरेन्द्र चौबे, राजकुमार सिंह, शुभम सिंह, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री खन्ना ने संगठन को और मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने तथा आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी रहने का आह्वान किया।

Previous articleतीन दिवसीय वाइल्ड लाइफ फिल्मोत्सव की तैयारियां पूरी, 11 से 13 जनवरी तक होगा आयोजन
Next articleएडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा-यातायात को लेकर दिए सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here