विनियमन शुल्क नहीं जमा करने पर चार ईंट भट्ठों पर सख्त कार्रवाई, कच्ची ईंटें तोड़ीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विनियमन शुल्क नहीं जमा करने पर चार ईंट भट्ठों पर सख्त कार्रवाई, कच्ची ईंटें तोड़ीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गोरखपुर । जिलाधिकारी दीपक मीणा के सख्त निर्देश पर जनपद में अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। 6 जनवरी को तहसील सहजनवा क्षेत्र में विनियमन (विनिमय) शुल्क जमा न करने वाले चार ईंट भट्ठों पर संयुक्त टीम ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की।

उप जिलाधिकारी सहजनवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खनिज विभाग के खान अधिकारी-निरीक्षक और थाना अध्यक्ष सहजनवा की संयुक्त टीम ने जांच की। पाया गया कि ये सभी संचालक कई वर्षों से बिना विनियमन शुल्क जमा किए भट्ठे चला रहे थे।

कार्रवाई के दौरान

सेमरादारी स्थित एक ईंट भट्ठा तीन-चार वर्षों से बकाया। मौके पर कच्ची ईंटें तोड़ी गईं, ईंट पथाई का कार्य तत्काल रोक दिया गया। संचालक को ब्याज सहित पूरा शुल्क शीघ्र जमा करने का निर्देश।

निबरहार स्थित ईंट भट्ठा: तीन वर्ष से अवैध संचालन। ईंट लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना सहजनवा में खड़ी कराई गईं, भट्ठा तत्काल बंद कराया गया।

कुंडा स्थित ईंट भट्ठा कच्ची ईंटें क्षतिग्रस्त कर संचालन रोका गया।

नियामदगंज स्थित ईंट भट्ठा कच्ची ईंटें तोड़ी गईं, बकाया धनराशि शीघ्र जमा करने का अल्टीमेटम दिया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों को चेतावनी दी है कि विनियमन शुल्क तुरंत जमा करें, अन्यथा भट्ठा सील करने के साथ कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व की रक्षा और नियमों के अनुपालन के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Previous articleखिचड़ी मेला की तैयारियों और ठंड से राहत को लेकर महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next articleबाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एएसपी संजीव सिन्हा ने दिलाई शपथ, समाज से कुप्रथा रोकने का लिया संकल्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here