एस.आर. इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य समापन: बालिकाओं ने कबड्डी में दिखाया दबदबा

एस.आर. इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य समापन: बालिकाओं ने कबड्डी में दिखाया दबदबा

संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित एस.आर. इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज भव्य रूप से हुआ। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने विशेष रूप से कबड्डी में अपनी प्रतिभा का दबदबा दिखाया और सभी को प्रभावित किया। एकेडमी के डायरेक्टर डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने समापन समारोह में कहा, “इस तरह के खेल बच्चों के मानसिक व शारीरिक दोनों ही विकास को बढ़ावा देते हैं। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी जगाते हैं।”निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने बालिकाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा, “आज हमारा समाज और पूरी दुनिया में महिलाओं और बच्चों की प्रतिभा लगातार नजर आ रही है।

 बेटियां खेलेगी, बेटियां पढ़ेगी, तभी तो बेटियां आगे बढ़ेगी। खेल के माध्यम से बेटियां न केवल अपनी क्षमता साबित कर रही हैं, बल्कि समाज को भी नई दिशा दे रही हैं।”दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित दर्जनों इवेंट्स में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। बालिकाओं ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। चारों हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो के खिलाड़ियों ने जोरदार मुकाबले दिखाए।

समापन समारोह में विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जय चौबे प्रधानाचार्य दुर्गेश गोस्वामी, मैनेजमेंट डायरेक्टर मनोज पाण्डेय, वेद प्रकाश पाण्डेय , मायाराम पाठक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। यह आयोजन शिक्षा के साथ खेल को संतुलित रूप से बढ़ावा देने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एकेडमी प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

Previous articleपुरानी रंजिश में किशोर को मारी गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार
Next articleनगर आयुक्त की अध्यक्षता में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक: विभागीय समन्वय पर जोर, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here